सिर्फ 10 हजार रुपये में दिला देते थे किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज की मार्कशीट

#Lucknow….

सिर्फ 10 हजार रुपये में दिला देते थे किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज की मार्कशीट
STF ने गिरोह के तीन जालसाज पकड़े
दिल्ली यूनिवर्सिटी हो या लखनऊ विश्वविद्यालय। कानपुर यूनिवर्सिटी हो या कोई भी कालेज। राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर के किसी भी खेल का सर्टिफिकेट हो या कोई और दस्तावेज। बस, 10 से 20 हजार रुपये कीमत दीजिये और ऐसे प्रमाण पत्र कुछ घंटों में ही आप के पास। ऐसा फर्जीवाड़ा तीन साल से लखनऊ में चल रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगी। कुछ समय पहले इस गिरोह से मिला एक फर्जी प्रमाणपत्र एसटीएफ के हाथ लगा तो उसने पड़ताल शुरू की और गुरुवार को इस गिरोह के तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। इन जालसाजों के पास कई विश्वविद्यालयों के ढाई हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र, अंक पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनमें कई ब्लैंक दस्तावेज भी हैं। एसटीएफ का दावा है कि ये लोग 800 से ज्यादा लोगों को फर्जी दस्तावेज दे चुके हैं। ऐसे दस्तावेज अधिकतर निजी नौकरियों में लगाये गये हैं। एसटीएफ इस मामले में कई और लोगों को रडार पर लिये हुए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks