इंग्लैंड की वेब्ले स्कॉट के जवाब में कानपुर में लॉन्च हुई 32 बोर की नई रिवॉल्वर

*#Kanpur….* *इंग्लैंड की वेब्ले स्कॉट के जवाब में कानपुर में लॉन्च हुई 32 बोर की नई रिवॉल्वर* इंग्लैंड की वेब्ले स्कॉट के जवाब में लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) ने 32 बोर की नई रिवॉल्वर प्रहार को लांच किया है। इसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजायन किया गया है। गुणवत्ता में भी ये दुनिया की किसी भी रिवॉल्वर को चुनौती देने में सक्षम है। इसकी कीमत 78 हजार रुपए है। 28 फीसदी जीएसटी अलग से लगेगा। कानपुर में एसएएफ के महाप्रबंधक एके मौर्य ने प्रहार को पेश करते हुए बताया कि मार्क-1 से मार्क-4 लांच करने के बाद ये बिल्कुल नई रिवॉल्वर है, जो गुणवत्ता के मामले में वेब्ले स्कॉट को सीधी चुनौती देगी। *.32 बोर प्रहार की खूबियां* ▪️हाई स्ट्रेंथ अलॉय स्टील से बने पार्ट्स ▪️विशेष रूप से डिजायन ट्रिगर पुल, जिसमें कम लोड लगता है ▪️दो रंग की हाई क्वालिटी सेरामिक पेंट कोटिंग, जो रिवॉल्वर की लाइफ बढ़ाती है और जंगरोधी है ▪️रिवॉल्वर की अंतर्राष्ट्रीय डिजायन और सौ फीसदी एक्यूरेसी रेट ▪️वजन 755 ग्राम और कैलिबर 7.65 एमएम ▪️कुल लंबाई 177.6 एमएम और रेंज 50 मीटर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks