
#Lucknow….
गोरखपुर में सीएम योगी का ऐलान
मकर संक्रांति से शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में ऐलान किया कि वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे के लिए मकर संक्रांति से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण श्रेणीवार किया जाएगा। इससे कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रूप से नियंत्रण में सफलता मिलेगी। प्रदेश के छह जिलों में ड्राईरन शुरू हो चुका है। पांच जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में ड्राईरन सफलता पूर्वक सम्पन्न किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2021 में कोरेाना-19 महामारी का खात्मा हो जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी, शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बहुमंजिला चेम्बर के निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।