भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने मीरानपुर कटरा चौराहे स्थित बस अड्डे का पुनर्निर्माण बाउंड्री वाल का शिलान्यास किया।

…….भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने मीरानपुर कटरा चौराहे स्थित बस अड्डे का पुनर्निर्माण बाउंड्री वाल का शिलान्यास किया।

शहजहाँपुर// मीरानपुर कटरा
क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि कटरा के इतिहास में विकास के लिए बस अड्डे का शिलान्यास मील का पत्थर साबित होगा। कटरा के इतिहास में विकास के लिए श्रंखलाबद्ध ढंग से शिलान्यास कार्यक्रम चलते रहेंगे। भाजपा सरकार में जनता की समस्याओं को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। यात्री सुविधाओं के लिए बस अड्डे का कायाकल्प किया जाएगा। लखनऊ दिल्ली के बीच नेशनल हाईवे पर कटरा का बस अड्डा अमर शहीद की धरती को गौरवान्वित करेगा। और यहां पर रात्रि विश्राम के लिए भी यात्रियों की सुविधा हेतु टीनशेड एवं कैंटीन का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने विधायक एवं कार्यक्रम के अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । शिलान्यास से पूर्व विधिवत मंत्रोच्चार के साथ विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने भूमि पूजन किया और शिलान्यास की प्रथम ईट रखी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ब्लाक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता जैतीपुर ब्लाक प्रमुख राजकुमार सिंह जगदीश प्रसाद जोशी भूमि विकास बैंक अध्यक्ष अंशुल गुप्ता सरोज शर्मा सचिन गुप्ता एडवोकेट सत्यपाल मंडल अध्यक्ष अजीत सक्सेना सर्वेश कश्यप अर्पण मिश्रा विक्कू वीरु सक्सेना आशीष गुप्ता इस्माइल खान कुलदीप गुप्ता अरुण कुमार सोनू संजीव शर्मा अजय सक्सेना इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks