जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी के साथ किया हॉटस्पॉट में फ्लैग मार्च

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी के साथ किया हॉटस्पॉट में फ्लैग मार्च

हाथरस । कल कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित व्यक्ति के पाए जाने के दृष्टिगत, हाटस्पाट किए गए क्षेत्र घंटाघर तथा पत्थर बाजार का जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल ने मौके पर पहुंचकर यथा स्थिति का जायजा लेते हुयें पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों व बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च किया।
जिलाधिकारी ने लोगों से आवाहन करते हुयें कहा कि लॉकडाउन का पूर्णतः पालन करे। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत हटस्पट किए गए क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति होम डिलेविरी के माध्यम से किया जायेगा। उन्होने कहा कि किसी को परेशान होने की आवश्यकता नही है घरों में रहें सुरक्षित रहें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व ज0पी0 सिंह, एस0एच0ओ0 सदर तथा भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks