
एटा – थाना रिजोर पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत मुअसं- 223/2020 धारा 363, 366 के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 26.12.2020 को वादी श्री हेम सिंह पुत्र बालादीन सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना रिजोर एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 25.12.2020 की रात्रि में समय करीब 09.00 बजे वादी की पुत्री को प्रवेश कुमार, नीलेश कुमार, चरण सिंह, उमेश चंद व हँसमुखी बहला फुसलाकर कहीं ले गए हैं। इस सूचना पर थाना रिजोर पर मुअसं- 223/2020 धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 01.01.2021 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुअसं- 223/2020 धारा 363, 366 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रवेश कुमार को शिव ढाबा के पास से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना रिजोर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- प्रवेश कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी गांव रामनगर थाना रिजोर एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार
2- आरक्षी सन्नी यादव
3- आरक्षी धर्मेंद्र
4- कृष्ण पाल चालक