रंगबाजी में फायरिंग तथा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त 24 घण्टे में गिरफ्तार

*एटा – थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रंगबाजी में फायरिंग तथा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त 24 घण्टे में गिरफ्तार, 1 अवैध तमंचा, 1 रिवाल्वर तथा 4 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में रंगबाजी में फायरिंग करने तथा हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना-* दिनांक 01.05.2020 को वादी पीयूष पुत्र अजय सिंह निवासी सराय मिश्र थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर एटा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनाँक 30.04.2020 को वादी धान मिल में था, वहाँ पर मनीष, सुआन्त, गोपाल अपने अन्य साथियों के साथ आये तथा वादी से जबरदस्ती पैसे मांगने लगे वादी के विरोध करने पर मारपीट तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भाग गए अगली सुबह यही लोग वादी के घर पर आकर आवाज लगाने लगे, वादी और वादी के भाई ने झांक कर देखा तो इन्होंने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से वादी के ऊपर फायर कर दिया जिससे वादी और वादी के भाई बाल-बाल बचे फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिससे ये गाली गलौज और हवाई फ़ायर करते हुए मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर *मु०अ०सं०- 277/2020 धारा 147, 148, 149, 323, 307, 386, 504, 506, भादवि व 7 सीएलए एक्ट* में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। दिनांक 02.05.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे दो अभियुक्तों मनीष तथा सुआंत को उन्हीं के घर से एक रिवॉल्वर, 2 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस 32 बोर तथा एक अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि हमारा पीयूष से विवाद चल रहा है तथा इसी रिवॉल्वर तथा तमंचे से कल हमने उसपर फायर किए थे। इस सम्बंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- मनीष पुत्र प्रमोद निवासी दिनेश नगर, थाना कोतवाली नगर एटा।
2- सुआन्त पुत्र अवधेश निवासी अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने जी०टी० रोड थाना कोतवाली नगर एटा।

*बरामदगीः-*
1- 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर
2- 1 रिवाल्वर , 2 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस .32 बोर

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks