*मैनपुरी में पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी*
, *मौत से कोहराम*
लॉक डाउन का असर कहें या सहनशीलता की कमी। पति पत्नी के बीच के रिश्ते दरकने लगे हैं। महज कुछ घंटों पूर्व पति पत्नी ने एक साथ भूसे का कूप तैयार किया। शाम को दोनों में खाने को लेकर इस कदर विवाद हुआ कि नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली। दरवाजा तोड़कर जब तक उसको बचाने की कोशिश होती तब तक उसकी जान चली गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम है। ग्रामीण भी शोक में डूब गए हैं।