वांछित चल रहे मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म किए जाने की घटना में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 555/2020 धारा 366, 363, 376डी, 328 व 120बी भादवि व 5/6 व 16/17 पास्को एक्ट* में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 11.12.2020 को वादी मनोज पुत्र फौजदार सिंह निवासी केसरपुर थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 09.12.2020 को वादी की साली उम्र करीब 14 वर्ष को वादी के ही गांव के रतेंद्र, जितेंद्र व गीतम निवासी केसरपुर थाना जैथरा एटा बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं, इस सूचना पर थाना जैथरा एटा पर मुअसं- 555/2020 धारा 363 भादंवि पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान थाना जैथरा पुलिस द्वारा पूर्व में अभियुक्त जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अपहृता के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त धारा 363, 366, 376डी, 328 व 120बी भादवि 5/6 व 16/17 पास्को एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में वांछित चल रहे अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 30.12.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रतेंद्र व सुखवीर को बरना तिराहे के पास से समय करीब 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- रतेंद्र पुत्र राजेश्वर निवासी केसरपुर थाना जैथरा एटा।
2- सुखवीर पुत्र बेंचेलाल निवासी नगला पूठ थाना सकीट एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks