
एटा – समाधि दिवस पर निकाली वात्सल्य रत्नाकर की पालकी अतिशय क्षेत्र कोसमा में देश भर से उमड़े श्रद्धालु जलेसर: वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर महाराज का 26 वां समाधि दिवस उनकी जन्मस्थली अतिशय क्षेत्र कोसमा में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में देश भर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अतिशय क्षेत्र पहुंचे। मंगलवार को जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र कोसमा में वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर महाराज का 26 वां समाधि दिवस मनाया गया। मंगलवार प्रातः काल से ही देश भर से आचार्य के अनुयायी कोसमा पहुंचने लगे। कोसमा पहुंचे मुनि श्री विशोक सागर के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने विमल सागर महाराज के मंदिर में श्रीजी व आचार्य की प्रतिमा का अभिषेक किया तदोपरांत उनकी प्रतिमा को पालकी में सवार कर मंत्रोच्चारण के साथ संपूर्ण क्षेत्र में भ्रमण कराया। वहीं मुनि श्री ने धर्मसभा का आयोजन कर आचार्य श्री के उपदेश दिए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, जिला पंचायत सदस्य वीरेश यादव, आनंद स्वरूप जैन, मनीष जैन, विवेक जैन, सुनील जैन, अशोक जैन, महेंद्र जैन, सुरेश जैन, विनय कुमार, पिंटू जैन, नीरज जैन, बंटू जैन, विकास जैन,