अलीगढ़ में मिला एक और पॉजिटिव

अलीगढ़ में मिला एक और पॉजिटिव
अलीगढ़ । एक दिन की राहत के बाद उत्तर प्रदेश के रेड जोन अलीगढ़ में लॉकडाउन 3 की शुरूआत बुरी खबर के साथ शुरूआत हो रही है। शनिवार को एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। 60 वर्षीय महिला सराय हकीम रसलगंज क्षेत्र के हुज्जत नगर की रहने वाली है। प्रशासन व स्वाथ्य विभाग की टीमों ने यहां सर्वे शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बुजुर्ग महिला को हरदुआगंज भर्ती कराया दिया है। अलीगढ़ में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 37 पर पहुंच गया है।

रेड जोन में एक हॉटस्पॉट

अहम बात यह है कि अब तक मिले पॉजिटिव संख्या के आधार पर अलीगढ़ जिला रेड जोन में हैं। इसमे एक हॉट स्पॉट है। इसके अलावा छह क्षेत्र कंटेन्मेंंट जोन में हैं। प्रशासन ने कंटेंटमेंट जोन में कोई छूट नहीं दी हैं। अन्य इलाकों में शासन के आदेश अनुसार छूट दी जा रही हैं। इसके तहत सुबह छह से दस बजे तक ही छूट दी जा रही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks