15 लीटर अवैध देशी शराब सहित तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, 15 लीटर अवैध देशी शराब सहित तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में जुआ/ सट्टा/अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को 15 लीटर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा बागवाला में तीन अलग अलग स्थानों से तीन शातिर अभियुक्त को 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बागवाला एटा पर *आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- राधेश्याम पुत्र परमसुख निवासी नगला धीमर थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज
2-रमन पुत्र सत्यराम निवासी नगला धीमर थाना धीमर जिला कासगंज
3-प्रदीप पुत्र मोहरपाल निवासी जलालापुर थाना बागवाला जिला एटा

बरामदगी
1- 15 लीटर अवैध देशी शराब बरामद।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks