
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते 07 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 1760 रुपये तथा तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए सात अभियुक्तों को 1760 रुपये व तास के पत्तों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 29.12.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा 07 जुआरियों को 1760/- रुपये, 52 तास के पत्ते सहित मीरा की सराय, मारहरा से 1760 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा एटा पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- अनिल कुमार पुत्र मानिकचंद
2-अजय कुमार पुत्र शोभाराम
3-सुरेंद्र सिंह पुत्र शोभाराम 4-कन्हैयालाल पुत्र रमेश चंद
5-हाकिम सिंह पुत्र अग्नि लाल
6-सलीम कुरेशी पुत्र अख्तर कुरेशी
7-नईम कुरैशी पुत्र साकिर कुरेशी निवासीगण मीरा की सराय थाना मारहरा एटा।
बरामदगी–
1- 1760 रुपये व तास के पत्ते।