सरकार ने किसानों को 30 दिसंबर को बुलाया, कहा- झूठ की दीवार जल्द गिरेगी, जल्द समाधान की उम्मीद

सरकार ने किसानों को 30 दिसंबर को बुलाया, कहा- झूठ की दीवार जल्द गिरेगी, जल्द समाधान की उम्मीद

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के बीच सुनियोजित तरीके से झूठ की दीवार खड़ी की गई है, लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं चलेगा है और प्रदर्शनकारी किसानों को जल्द सच्चाई का अहसास होगा. मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गतिरोध का जल्द समाधान ढूंढ लिया जाएगा. एक महीने से अधिक समय से पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों के किसान तीनों नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे.

अभी तक केंद्र और किसान संगठनों के बीच पांच दौर की औपचारिक वार्ता हुई है जो बेनतीजा रही है. केंद्र द्वारा गतिरोध को समाप्त करने के लिए वार्ता बहाल करने के लगातार आग्रह के बाद किसान संगठनों ने बातचीत के लिए 29 दिसंबर का समय दिया है. सरकार ने जवाब में किसान संगठनों को पत्र लिखकर वार्ता के लिए 30 दिसंबर को आमंत्रित किया है. तोमर ने कन्फेडरेशन ऑफ एनजीओ ऑफ रूरल इंडिया की तरफ से आयोजित डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- जल्द ही कुछ रास्ता निकलेगा और हम समाधान तक पहुंचेंगे. हर कोई जानता है कि झूठ की दीवार कभी मजबूत नहीं होती. सच्चाई सच्चाई होती है. समय आएगा जब लोग सच्चाई स्वीकार करना शुरू करेंगे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks