प्रयागराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला,

महिला को अपना जीवन अपनी शर्तों पर पति के साथ बिना किसी बाधा के जीने का है अधिकार,
हाईकोर्ट ने पति के खिलाफ दर्ज एफआईआर को किया खारिज,
27 सितंबर को एटा कोतवाली देहात पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को कोर्ट ने की रद्द,
महिला के पिता ने अपहरण और शादी के लिए मजबूर करने का दर्ज कराया था मुकदमा,
महिला ने कोर्ट में पति के साथ जाने की जताई थी इच्छा,
महिला के बालिग होने के आधार पर कोर्ट ने दिया आदेश,
कोर्ट ने एटा पुलिस को दंपत्ति को सुरक्षा देने का भी दिया निर्देश,
एटा की शिखा ने सलमान उर्फ करन से किया था अंतर धार्मिक विवाह,
पति सलमान उर्फ करन ने दाखिल की थी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका,
एटा सीजेएम कोर्ट ने पहले महिला को बाल कल्याण समिति भेज दिया था,
बाद में उसके माता-पिता की हिरासत में उसके इच्छा के विरुद्ध भेज दिया था,
कोर्ट ने सीजेएम कोर्ट द्वारा सीडब्ल्यूसी और माता पिता को भेजने को बताया गलत,
जस्टिस पंकज नकवी और जस्टिस विवेक अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने दिया आदेश।
: नए कृषि क़ानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच अगली बैठक 30 दिसंबर को दोपहर 2 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी।