ट्रंप ने तिब्बत नीति को मंजूरी दी, चीन ने खारिज की दलाई लामा की चयन पॉलिसी

तिब्बत में दलाई लामा चुनने की प्रक्रिया में चीनी सरकार की दखलदांजी का कड़ा विरोध करते हुए अमेरिका ने वहां धार्मिक-आजादी के समर्थन में नया कानून पारित किया है.
चीन ने तिब्बत पर बने इस नए अमेरिकी कानून को खारिज कर दिया है. चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने तिब्बत पर नए अमेरिकी कानून को सख्ती से खारिज कर दिया है. सप्ताहांत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस कानून पर हस्ताक्षर किए थे. चीनी विदेश मंत्रालय के सूचना विभाग के उप निदेशक चाओ लिजैंग ने आज एक नियमित मीडिया ब्रीफिंग में तिब्बत पर नए अमेरिकी कानून पर सख्त नाराजगी दिखाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया और कहा कि तिब्बत से संबंधित मुद्दे चीन के घरेलू मामले हैं.