धारदार हथियार से वार कर अधेड़ की हत्या

धारदार हथियार से वार कर अधेड़ की हत्या

सराय अकिल थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो हत्याकांड की घटना से दहले इलाके के ग्रामीण

सराय अकिल कौशाम्बी सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहोरवा में धारदार हथियार से वार कर एक अधेड़ को मौत के घाट उतार दिया गया है घटना आधी रात की है अधेड़ की हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है मामले की सूचना पाते ही सराय अकिल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है सोमवार को दिनदहाड़े उस्मानपुर में रवि शंकर दुबे की हत्या की घटना को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि थाना क्षेत्र में दूसरी हत्या हो गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

घटनाक्रम के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के ग्राम सिहोरवा निवासी तवरेज अहमद पुत्र निसार उम्र लगभग 52 वर्ष बीती रात अपने घर से सटे हुए कच्चा मकान में सो रहे थे।उन्ही के बगल में कुछ दूरी पर एक बृद्ध ब्यक्ति भी सो रहा था।28/29 की आधी रात को हमलावरो ने तवरेज अहमद के सिर पर लगातार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है हत्या के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए हैं अधेड़ की मौत के बाद बगल में सो रहे वृद्ध खुददु ने हो हल्ला मचाया जिस पर मृतक के परिजन समेत ग्रामीण जाग जाए और हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई अधेड़ की हत्या करने के बाद हमलावर फरार हो गए। जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो खून से लथपथ अधेड़ की लाश पड़ी थी ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सराय अकिल थाना पुलिस को दिया।

मौके पर कोतवाली प्रभारी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुँचे और मौका मुआयना किया।सराय अकिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है 24 घंटे के भीतर सराय अकिल थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या किए जाने से गांव के लोग दहशत में हैं अधेड़ के बगल में सो रहे वृद्ध का कहना है कि उसने हत्यारों को पहचाना नहीं है यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks