*अन्य राज्य के मजदूरों को सक्रिय राशनकार्ड पर यहां भी मिलेगा राशन*
*कोटेदार राशन के खाली बोरे 05 मई तक उपलब्ध करा दें*
*#कासगंज।*
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने अवगत कराया है कि पीडीएस में नेशनल पोर्टेबिलीटी लागू हो गई है। बाहर से आने वाले किसी मजदूर का यदि किसी अन्य राज्य में सक्र्रिय राशन कार्ड बना है, तो उसको राशन कार्ड प्रस्तुत करने पर इस जनपद के किसी भी कोटेदार के यहां से राशन प्राप्त हो जायगा। राशन वितरण से खाली होने वाली बोरों की बिक्री खुले बाजार में नहीं की जायेगी। उन समस्त बोरों को 05 मई तक अपने खाद्यान्न गोदाम पर उपलब्ध करायें और पावती लेकर अपने पूर्ति निरीक्षक को सूचना दे दें। इन बोरों का भुगतान शासन के निर्देशों के क्रम में किया जायेगा।