एटा के अधिवक्ता के पुलिसिया उत्पीड़न पर हाई कोर्ट ने लिया
स्वतः संज्ञान..!

ऑल इंडिया बार कौंसिल एवं स्टेट बार कौंसिल की पहल पर
एटा के अधिवक्ता के पुलिसिया उत्पीड़न पर हाई कोर्ट ने लिया
स्वतः संज्ञान..!
*कल 11 बजे सुनवाई
एटा। देश प्रदेश के अधिवक्ताओ की गरिमा को चोटिल करने बाले एटा पुलिस/प्रशासन के अधिवक्ता उत्पीड़न पर माननीय उच्च न्यायालय ने तत्काल प्रभाव से स्वतः संज्ञान लेकर कल 11 बजे सुनवाई नियत की है।
स्मरण रहे एटा सरकारी वकील राजेन्द्र शर्मा और उनके समूचे परिवार के खिलाफ एटा के प्रशासन एवं पुलिस ने बर्बर उत्पीड़न की एक तरफा कार्यवाही कर एक पक्षीय भूमिका अदा की । अधिवक्ता के गणवेश में राजेंद्र शर्मा को जबरन दरवाजा तोड़ कर 21 दिसम्बर को घर से घसीट घसीट कर बुरी तरह बेरहमी से मारा और पूरे परिवार को हिरासत में लेकर दूसरे पक्ष का मकान पर कब्जा करा दिया। इस दौरान प्रतिपक्षियों की ओर से गोलीबारी में अधिवक्ता का एडवोकेट पुत्र भी घायल हुआ परन्तु पुलिस प्रशासन उनकी कोई सहायता न कर कानूनी संरक्षण नही दिया।घटना के वीडियो फुटेज वायरल होने बाद पूरे प्रदेश और देश मे विरोध प्रदर्शन हुये जिस पर आज माननीय उच्च न्यायालय अपने स्तर से स्वतः संज्ञान लिया।
एटा के अधिवक्ता की पुलिस प्रताड़ना की सुनवाई कल 11 बजे कोर्ट नम्बर-cj court माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री गोविंद माथुर एवं सौमित्र दयाल सिंह 6018 डिवीजन बैंच में होगी।
माननीय उच्च न्यायालय के इस प्रकरण गम्भीरता दिखा कर तत्काल सुनवाई से लगता है। अधिवक्ताओ गरिमा एव सम्मान को लक्षित करते हुए उच्च न्यायालय ऐतिहासिक फैसला देगा।एटा में अधिवक्ता उत्पीड़न के विरुद्ध न्यायिक पैरवी करने वाले सीनियर एडवोकेट यदुवीर सिंह चौहान ,अजय जैन एडवोकेट, पूर्व सचिव राकेश यादव ने उच्च न्यायालय की इस पहल का स्वागत किया है। उक्त अधिवक्ताओ का मानना है जनहित के लिए स्वतः संज्ञान लेकर न्यायिक सक्रियता को परिचय दिया है। जिससे लगता है बर्बर उत्पीड़न के इस प्रकरण वास्तविक न्याय मिलेगा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks