निरंकारी सत्संग भवन वेस्ट अर्जुन नगर आगरा में रक्तदान

एटा – मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने बताते हुए कहां मानव सेवा को समर्पित संत निरंकारी मिशन ने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा निरंकारी सत्संग भवन वेस्ट अर्जुन नगर आगरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ जोनल इंचार्ज माता कांता महेन्द्रू जी ने किया। इस रक्तदान शिविर में 109 निरंकारी श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर जोनल इंचार्ज माता कांता जी ने कहा निरंकारी मिशन का धेय्य मानव सेवा करना है। उन्होंने बताया कि कई दशकों निरंकारी मिशन लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है। जिसका आरंभ निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने सन 1986 में स्वयं रक्तदान करके किया। उनका मानना था कि मानव रक्त नालियों में नहीं, मानव की नाड़ियों में बहना चाहिए।
निरंकारी मिशन 34 वर्षों मैं अब तक लगभग 6362 कैंपों के माध्यम से लगभग 10 लाख 90हजार 980 यूनिट ब्लड डोनेट कर चुका है। आज जहां सारा विश्व कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौर से गुजर रहा है। वहीं निरंकारी मिशन के श्रद्धालु अपना रक्तदान करके मानव की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देकर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश “इस संसार में रहने वाले सभी इंसान हमारे अपने हैं,और उनकी सेवा करना हमारा फर्ज है,, इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर आगरा जॉन के क्षेत्रीय संचालक महेश चौहान ने रक्तदान शिविर के लिए डॉक्टर्स की दो टीम गठित की जिसमें सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सारी तैयारियां की गई एवं मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रुप से ध्यान रखा गया। रक्तदान शिविर में एस0एन0 मेडिकल आगरा से डॉ प्रेम सिंह ने टीम A तथा फिरोजाबाद एस0एन0 मेडिकल से डॉक्टर गरिमा सिंह ने टीम B का नेतृत्व कर 109 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। निरंकारी मिशन की जोनल इंचार्ज माता कांता ने आए हुए डॉक्टरों एबं समस्त श्रद्धालु रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks