भूमि विकास बैंक की लूट की वजह से बर्बाद हो रहे किसानों को न्याय दिलाने हेतु एवं मचुआ राजवाह सहित सभी नहर राजबाहों की सफाई घोटाले की जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर एटा मण्डी से प्रस्तावित 11 जनवरी 2021 को दिल्ली को पैदल मार्च में स्थानीय मूद्द़ो को प्रमुख रूप से उठाया जाएगा

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 28.12.2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एटा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी एटा के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा उक्त ज्ञापन के माध्यम से अबगत कराया गया कि भूमि विकास बैंक मिरहची सहित जनपद एटा की सभी बैंकौ ने किसानो की जमकर लूट मचा रखी है इस लिये किसानो मे काफी आक्रोश है इस लिये लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर 11 जनवरी 2021 को एटा मण्डी से किसान पदयात्रा शुरू कर दिल्ली को जायेगे उक्त मांगो को दिल्ली में भी उठाया जाएगा मांगे निम्नलिखित है :-
1 :- बैंक ने जो लोंन किसान को दिया उसके बारे मे विधिवत किसान को जानकारी भी नही दी गई बेंक ने पसबूक चेकबूक सहित कोई कागज भी नही दिया है।
2 :- किसानो के नाम पर लोन स्वीकृत कर बिचौलियो के मध्यम से नगद भुगतान करा लिया गया जबकि अधिकांश किसानो को थ्रेसर के लिये लोन दिये गये है बैंक ने जब सर्वे कराया तो उस समय किसानो के पास ट्रेक्टर थे अगर नही थे तो एसे लोन केसे स्वीकृत हुए।
3 :- बैंक ने थ्रेसर खरीदने को कौन सी फर्म को पेसा भेजा क्या वह फर्म रजिस्टर्ड है अथवा भौतिक रूप से काम कर रही है जो पेसा किसानो से जमा हुआ अथवा बेंक से निकासी हुई उसमे बिचौलियो की भुमिका क्यो ।
4 :- बैंक द्वारा जिन 40 किसानो की जमीन नीलाम कराने की प्रक्रिया हुई है उसकी जिलाधिकारी एटा की स्वीकृत ली गई अगर नहीं ली गई तो किस बजह से।
5 :- जब लोन पास करायी गई तो क्या प्रक्रिया हुई और उस समय कौन से अधिकारी थे जनपद एटा की पाँचो शाखाओ मे 10 हजार किसानो के नाम से आर सी काटने की बेंक तैयारी कर रहे है जबकि मिरहची बैंक ने 2500 किसानो की जमीन नीलाम करने की तैयारी कर ली है इसी क्रम मे 40 किसानो की जमीन नीलाम करने की सूची जारी कर दी है जिस वजह से किसानो ने ग्रमीण शूदखोरो से 3से 5 प्रतिसत मासिक व्याज पर पेसा लेकर बेंकौ मे जमा कर रहे है इसे तत्काल रोका जाये।
6 :- लोन देने के समय मौजूद बैंक अधिकारी/बिचौलिये सहित अन्य जिम्मेदारो ने मोटा पेसा खाया हे उनसे व्याज सहित उक्त रकम बसूल कर बैंक खातो मे किसानो के नाम पर व्याज सहित जमा कराया जाये और दोषियो की आय से अधिक संपत्ति की जांच करायी जाये एवं दोषियो के विरूध मुकद्दमें पंजीकृत कर जेल भेजा जाये।
7 :- निस्पक्ष जांच कमेटी गठित कर तत्काल किसानों का समाधान कराया जाये।
तथा आपको अवगत कराना है कि मचुआ राजवाह सहित सभी नहर राजवाहों एव माईनर की सफाई घोटाले की वजह एव राजवाहो की कागजी छमताओ के अनुसार पानी न छोडने की वजह से टेल तक पानी नही पहुंच रहा है जिस वजह से किसानो को इंजन से खेतो की सिचाई करने की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है मचुआ सहित जिले मे कई राजवाह एवं माईनर ऐसे हैं जिसमे पिछले कई सालों से कभी सफाई नही हुई हे लेकिन सफाई के नाम पर सम्बंधीत अधिकारी/ठेकेदार हर वर्ष पैसा निकाल कर खा जाते है इस लिये किसानो में काफी आक्रोश है लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि 11 जनवरी 2021 को प्रातः 10 बजे से एटा मण्डी समिति पर किसान एकत्रित हो कर दिल्ली को पेदल मार्च करेंगे उक्त भ्रष्टाचार का दिल्ली के सयुक्त मंच से खुलासा करेगे।
तत्काल निस्पक्ष जाच कमेटी गठित कर सफाई घोटाले का खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही कर जेल भिजवाते हुए किसानो को खेतो की सिचाई हेतु टैल तक पानी भिजबाने का कष्ट करे ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा – सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, राजीव सोलंकी प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद कस्यप, रामनरेश यादव, विकास सहित आदि लोग उपस्थित रहे।