धान क्रय केंद्र दतावली पर किसान का एक सप्ताह बाद धान न खरीदे जाने की शिकायत पर कांग्रेस नेता पहुँचे

धान क्रय केंद्र दतावली पर किसान का एक सप्ताह बाद धान न खरीदे जाने की शिकायत पर कांग्रेस नेता पहुँचे।

उपजिलाधिकारी सदर, जिला विपणन अधिकारी, सहायक निंबधक के पहुँचने पर किसान का धान क्रय करने का मिला आश्वासन।

इटावा धान क्रय केंद्र साधन सहकारी केन्द्र दतावली पर किसानों का धान मानक के अनुरूप होने के बावजूद न खरीदे जाने की बात सामने आने पर कांग्रेस जन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे तथा पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति दतावली पर पहुंचे और उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनकर उच्च अधिकारियों से बातचीत की और उसके उपरांत किसानो का धान एसडीएम सदर सिद्धार्थ, जिला विपणन अधिकारी संतोष पटेल, सहायक निबंधक सहकारी समिति सुरेश चंद मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को धान खरीद का आश्वासन दिया। धान खरीद न होने के संबंध में बोलते हुए शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि शासन के आदेशों के बावजूद किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और सहकारी समितियां उनके धान में कुछ ना कुछ कमी निकाल कर किसानों को बेवजह परेशान करने का काम कर रही हैं कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और जहां भी किसानों की समस्या आएगी हम उनके साथ खड़े होंगे और अगर ऐसी मनमानी समिति द्वारा की गई तो उनके विरुद्ध कांग्रेस पार्टी अपनी आवाज जरूर उठाएगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने कहा कि किसानों का धान 1888 रुपए के समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा रहा है और सहकारी समितियों की मनमानी कारण किसानों का धान मंडियों में लूट लिया जाता है और किसानों को उनका वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है अगर सहकारी समितियों पर शासन द्वारा उचित दबाव नहीं बनाया जाता है तो वह किसानों का दोहन करना जारी रखेंगे ऐसे में उच्च अधिकारियों का यह दायित्व है कि वह किसानों का धान समितियों पर मानक के अनुरूप और उचित मूल्य पर बिकवा ने का कार्य करें जिससे किसानों को आए दिन आने वाली समस्याओं से जूझना ना पड़े हम हमेशा किसानों की समस्या में उनके साथ उनकी आवाज उठाएंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव एनएसयूआई प्रशांत तिवारी जिला उपाध्यक्ष संजय दोहरे आरबी सिंह पाल वाचस्पति द्विवेदी रामजीवन कुशवाहा आदि कांग्रेस जन भी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks