मण्डलायुक्त ने तहसील पटियाली के नवादा में स्थित गौ संरक्षण केंद्र तथा भरगैन में स्थित गौशालाओ का किया निरीक्षण।

कासगंज।आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़/जनपद कासगंज के नोडल अधिकारी जी0एस0 प्रियदर्शी ने आज तहसील पटियाली के नवादा में स्थित गौ संरक्षण केंद्र तथा भरगैन में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया।
आयुक्त द्वारा ठंड से पशुओं को बचाने के लिये पर्याप्त व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गोशालाओं की साफ सफाई रखने, गोबर का निस्तारण खाद के रूप में करने, वर्मी कंपोस्ट का कार्य हेतु बड़े गड्ढे बनाने, खाली भूमि पर हरा चारा उगाने और भूसे का लिखा पढ़ी में पूरा रिकॉर्ड रखने के निर्देश सम्बंधितो को दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी पटियाली शिव कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी ए. के. सागर सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।