घुवारा नगर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का किया गया आयोजन भक्त जनों ने भगवान की छूम छूम कर की आरती बंदना।

घुवारा-अरहत मास के पावन पुनीत पर्व पर नगर घुवारा के छोटी शाला में पहली बार श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विशाल आयोजन किया गया जिसमें नगर के लोगों ने छूम छूम कर भगवान की बंदना की तथा लोगों ने भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए दान किया ।
नगर की भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के कारण लोगों में चारो ओर खुशहाली का महौल छाया हुआ है जिसमें दिन प्रतिदिन लोगों की संख्या में वृद्धि होती जा रही हैं जिसमें कथा प्रवाचक की अहम भूमिका रही है जिसके कारण लोगों को भगवान की आस्था में भाव विभोर होते जा रहे हैं ।
भागवत कथा प्रवाचक परम पूज्य श्री राकेश भाई जी महाराज की वाणी की आवाज ने भक्त जनों को मोहित कर लिया है जिससे लोग बडी संख्या में जुड़ते जा रहे हैं कार्यक्रम
का आयोजन रामधुन मंडल के द्वारा किया गया जिसमें गुड्डी जाहर सिंह की अहम भूमिका रही ।