तस्करों से मुठभेड़ के दौरान बचाया बुढ़ाना पुलिस ने एक मासूम बछिया “गाय” की जान

*अपने फर्ज एवं कर्तव्यों को थाना प्रभारी बुढ़ाना एम एस गिल एवं कस्बा इंचार्ज विजय पाल सिंह व उनकी टीम के द्वारा बखूबी निभाया जा रहा* *गौ तस्करों से मुठभेड़ के दौरान बचाया बुढ़ाना पुलिस ने एक मासूम बछिया “गाय” की जान* मुजफ्फरनगर।अपने फर्ज एवं कर्तव्यों को थाना प्रभारी बुढ़ाना एम एस गिल एवम कस्बा इंचार्ज विजय पाल सिंह व उनकी टीम के द्वारा बखूबी निभाया जा रहा है तथा वही अपनी प्रतिभा कार्य कुशलता के दम पर पुलिस का इकबाल भी बुलंद किए हुए हैं तथा कानून व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं एवं अपराधियों को उसी के अंदाज में जवाब भी दे रहे हैं थानाप्रभारी एम एस गिल का मानना है कि कानून से बढ़कर कोई नहीं है,किसी को इस बात की भी इजाजत नहीं है कि कोई कानून के साथ खिलवाड़ करें एम एस गिल हमेशा अपनी इच्छा शक्ति एवं हौसलों के दम पर बदमाशों व माफियाओं को सबक भी सिखाने में कामयाब रहें हैं *आज भी मुखबिर की सूचना पर एम एस गिल व उनकी टीम ने तत्प्रता दिखाते हुए एक बछिया गाय को बचा लिया* बुढ़ाना पुलिस ने 02 शातिर अपराधी मय एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर व गोकसी के उपकरण व एक जिंदा बछिया (गोवंश) सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे गोकशी के अभियान एवं थाना बुढ़ाना के प्रभारी निरीक्षक एम एस गिल के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 27.12.2020 को उपनिरीक्षक विजय पाल सिंह थाना बुढ़ाना मुज़फ्फरनगर द्वारा मय टीम के मुखबिर की सूचना पर दौराने रात्रि गस्त चैकिंग पुलिस कार्यवाही कर 02 शातिर अभियुक्तगण को *जंगल ग्राम जौला* से गिरफ्तार किया है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-* *1.* मंगू पुत्र वादा *2.* नाजर पुत्र बल्लू नि0गण ग्राम परासौली थाना बुढ़ाना ज़िला मु0नगर *बरामदगी-* *1.* 01 अदद तमंचा व 0व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद होना। *2.* एक बछिया व गोकसी के उपकरण छुरा, गंडासा, रस्सी आदि बरामद होना *नोट:-*गिरफ्तार अभियुक्तगण पूर्व मे भी गोकशी के मुकदमों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks