पत्नी व ससुरालियों से प्रताड़ित होने पर युवक ने की आत्महत्या

#Etah…

पत्नी व ससुरालियों से प्रताड़ित होने पर युवक ने की आत्महत्या
मृतक की मां ने पुत्रवधू व उसके जीजा समेत पांच के खिलाफ कराई एफआईआर दर्ज
शहर के मोहल्ला श्रंगार नगर निवासी महावीर सिंह की पत्नी हंसमुखी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसके 24 वर्षीय पुत्र विकास शर्मा की शादी पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम दरियाबगंज निवासी निशा के साथ हुई थी। आरोप है कि निशा ने अपने बहनोई दीपक उर्फ कुनाल और फूफा मिंटू एवं भाई आशीष समेत पांच लोगों के साथ विकास को प्रताड़ित कर अपमानित किया तथा आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया। इसी बात पर विकास ने 16 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया था। हंसमुखी की तहरीर निशा, आशीष, दीपक, मिंटू समेत पांच के खिलाफ धारा-306, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks