उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद रायबरेली में 01 अरब04 करोड़ रूपये से अधिक की 98 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास बटन दबाकर किया*
प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ सभी आमजनमानस के सुख समृद्धि विकास के साथ ही प्रदेश को चहुंमुखी विकास की ओर निरन्तर बढ़ा रही: - केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊः26 दिसम्बर, 2020उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज रायबरेली जनपद के विधानसभा बछरावा के ब्लाक शिवगढ़ के ग्राम ओसाह प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में लोक निर्माण विभाग की
रू० 01 अरब 04 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया । जनपद में विभिन्न सम्पर्क मांर्ग, नव निर्माण कार्य, सीसी रोड कार्य, थानों में हास्टल/बैरक/विवचेना कक्ष का निर्माण, आर0सी0सी0 लघु सेतु का निर्माण आदि परियोजनाओं के कार्यो का शिलान्यास व जनपद के विभिन्न सम्पर्क मार्गो का लोकार्पण शामिल है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की हितैषी है ,जो सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास मूलमंत्र को लेकर सभी के सुख समृद्धि विकास के साथ ही प्रदेश के चहुंमुखी विकास की ओर बढ़ रही है। कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर देश के 9 करोड किसानों को 18 हजार करोड़ हस्तान्तरित कर किसानों के चेहरों पर खुशी लाई है।