आठों जिलों के पुलिसकर्मियों के लिए निर्देश जारी किए हैं

*आगरा के एडीजी जोन अजय आनंद ने जोन के आठों जिलों के पुलिसकर्मियों के लिए निर्देश जारी किए हैं*

कि किसी की तबीयत खराब हो तो वो ड्यूटी पर न आए। वो सिर्फ अपने रिपोर्टिंग इंचार्ज को फोन करके बता दे कि वो घर पर ही रहेगा। तबीयत ठीक होने के बाद ही ड्यूटी ज्वॉइन करे।

उन्होंने कहा कि तबीयत खराब का अर्थ कोई गंभीर बीमारी ही नहीं, अगर खांसी-जुकाम-बुखार हो तो भी वो अपने घर पर ही रहे। आगरा जोन के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस और कासगंज जिलों के पुलिसकर्मियों के लिए ये निर्देश जारी किए गए हैं। फिरोजाबाद में भी पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं।

*आगरा में दो सिपाही, पुलिस लाइन के दो रसोइये, एक होमगार्ड कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं। सभी कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं*
कि वे पुलिसकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करें। गिरफ्तारी के लिए जाने से पहले ही पुलिसकर्मी पीपीई किट धारण करें। हवालात सहित पूरे थाने को रोज सैनिटाइज कराया जाए।

*एडीजी जोन ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भी लगाई जाती है। वे चौराहों पर चेकिंग भी कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की चपेट में आने की आशंका रहती है। इसे देखते ही एहतियात बेहद जरूरी है।*

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks