
किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 40 संगठनों के नेताओं द्वारा भारत सरकार के कृषि एंव किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारी को लिखा गया खत …..पीएम किसान और कृषि किसान कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल के नाम किसान संगठनों ने लिखा है खत …लिखे खत के मुताबिक – किसानों के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के साथ अगली दौर की बैठक के लिए जताई है सहमति …
29 दिसंबर को सुबह 11 बजे बैठक के लिए किसान संगठन हुए तैयार ….
किसान संगठन खुले मन से वार्ता करने के लिए हमेशा तैयार रहे है और रहेंगे।
किसान संगठन इस मसले पर करना चाहते हैं अगली दौर की बातचीत, जो प्रमुख मुद्दे इस प्रकार से है—
- तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द/निरस्त करने के लिए अपनाए जाने वाली क्रियाविधि (Modalities);
- सभी किसानों और कृषि वस्तुओं के लिए राष्ट्रीय किसान आयोग द्वारा सुझाए लाभदायक MSP की कानूनी गारंटी देने की प्रक्रिया और प्रावधान;
- “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग अध्यादेश, 2020” में ऐसे संशोधन जो अध्यादेश के दंड प्रावधानों से किसानों को बाहर करने के लिए ज़रूरी हैं ;
- किसानों के हितों की रक्षा के लिए ‘विद्युत संशोधन विधेयक 2020’ के मसौदे में ज़रूरी बदलाव।