लॉकडाउन में बढ़ी कंडोम और रोलिंग पेपर की मांग, रात की तुलना में दिन में अधिक खरीददारी

कोरोना लॉकडाउन के कारण से कई महीनों तक लोग अपने-अपने घरों में बंद रहे। इस बीच भारतीयों ने रात की तुलना में दिन में कंडोम की अधिक खरीददारी की है। वहीं, रोलिंग पेपर की खरीदारी में भी इजाफा दर्ज किया गया है। Dunzo ऐप की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

ऐप के माध्यम से दिन की तुलना में रात को तीन गुना अधिक खरीदारी की गई है। अकेले हैदराबाद में 6 गुना उछाल देखा गया है। वहीं चेन्नई में 5 गुना, जयपुर में चार गुना अधिक लोगों ने दिन में कंडोम की अधिक खरीदारी की है। दिल्ली और मुंबई में भी 3 गुना अधिक आंकड़ा दर्ज किया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के नागरिकों ने पड़ोसी चेन्नई से 22 गुना अधिक रोलिंग पेपर का ऑर्डर दिया है। इस विशेष पेपर का उपयोग सिगरेट बनाने के लिए किया जाता है।

यूजर ने ऐप का इस्तेमाल अपनी भूख को शांत करने के लिए भी किया है। जैसे कि चिकन बिरयानी बेंगलुरु में लोगों द्वारा सबसे अधिक ऑर्डर की जाने वाली डिश थी। मुंबई में दाल खिचड़ी को लोगों ने पसंद किया। वहीं, चेन्नई में इडली की सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया। गुरुग्राम की बात करें तो यहां लोगों ने आलू-टिक्की बर्गर के खासे आर्डर किए। पुणे में मुंबई की तुलना में मैगी का ऑर्डर ज्यादा है। दिल्ली, चेन्नई और जयपुर ने चाय की तुलना में कॉफी का ऑर्डर करना अधिक पसंद किया।

महामारी ने देश के उपयोगक्ताओं के साथ कल्याण पर समग्र ध्यान बढ़ाया। लोगों ने दैनिक खाद्य पदार्थों के लिए स्वस्थ विकल्पों का चुनाव अधिक किया। हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई के लोगों ने चीनी की तुलना में गुड़ की अधिक खरीददारी की।

लोगों ने अपने पालतू जानवरों की ज़रूरतों का ध्यान रखने के लिए इस ऐप का भी इस्तेमाल किया। गुड़गांव इस मामले में टॉप पर रहा। बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई और हैदराबाद में बिल्ली के खाने के ऑर्डर अधिक थे। लोगों के पढ़ने की आदत भी इस साल बढ़ी है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks