प्रह्लाद दामोदर दास मोदी जी का कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया भव्य स्वागत

इंदौर एयरपोर्ट पर PMJKYPPA के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० प्रह्लाद दामोदर दास मोदी जी का कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया भव्य स्वागत

इंदौर एयरपोर्ट पर माननीय प्रह्लाद दामोदर दास मोदी जी (अनुज भ्राता मा० नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी, प्रधानमंत्री भारत सरकार) राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान, मा० दिनेश साहू सिल्लन प्रदेश सह संगठन मंत्री व मा० मनीष साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश का पीएमजेकेवाईपीपीए अभियान के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इंदौर में अभियान के कार्यकर्ताओं का जबरदस्त जोश दिख रहा था क्योंकि उनके चहेते राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० प्रहलाद दामोदर दास मोदी जी उनके सामने थे। हमारे अभियान का उद्देश्य है कि मा० प्रधानमंत्री व बीजेपी सरकार की समस्त लाभकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाना। अभियान में लोगे के लगातार जुड़ने का सिलसिला जारी है, अभियान में जुड़ने के लिये कोई भी शुल्क नही लिया जाता है और अभियान में अधिक से अधिक सदस्य जोड़े जा रहे है ताकि गांव में निवास करने वाले अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके। अभियान का एक मात्र उद्देश्य है योजनाओं का लाभ ज्यादातर लोगों तक पहुंचना एवं आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में मा० नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना।हमारा अभियान का नारा है “अबकी बार नरेंद्र भाई 400 पार”। इस मौके पर कोमल सिंह नरवरिया जिला प्रभारी इंदौर, रविंद्र सिंह भदोरिया महानगर अध्यक्ष, कैलाश पुजारी नगर महामंत्री, कैलाश जोशी नगर मंत्री, राजेंद्र पाटील नगर उपाध्यक्ष, योगेश पाटिल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, अभिषेक जैन अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, नीना सिंह अध्यक्ष महिला मोर्चा, निर्मला राठौर उपाध्यक्ष, सुनील गोसर अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति, बी एल खेर मीडिया प्रभारी, अरविंद कुशवाहा मीडिया प्रभारी, रमाकांत शर्मा सह मीडिया प्रभारी, कमल शर्मा, जगदीश साहू, संतोष मालवीय, योगेश मालवीय, श्याम वर्मा, अरविंद शर्मा, दीपक वर्मा, सचिन तिवारी, पूजा तिवारी, रविंद्र शर्मा, भगत सिंह, राजेश कटारिया आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks