2 वर्ष पूर्व मनरेगा कार्य योजना के अंतर्गत 163.68 लाख रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, करीब 2 वर्ष पूर्व सकीट विकासखंड में मनरेगा कार्य योजना के अंतर्गत 163.68 लाख रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत *मुअसं- 231/20 धारा 409 भादंवि।* की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों राहुल कुमार (अति. कार्य अधि.) व अनुपम कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 07.12.2018 को वादी श्री पी सी यादव ( *उपायुक्त श्रम रोजगार एटा* ) द्वारा थाना सकीट पर इस आशय की सूचना दी गयी कि क्षेत्र पंचायत सकीट जनपद एटा में मनरेगा योजना अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यो में वित्तीय अनियमितता संज्ञान में आने पर गठित जांच टीम जिला विकास अधिकारी एवं उपायुक्त श्रम रोजगार एटा से संयुक्त रूप से जांच कराई गई जिसमें जांच रिपोर्ट के अवलोकन से यह तथ्य प्रकाश में आया कि क्षेत्र पंचायत सकीट द्वारा वित्तीय वर्ष 2018 में 37 कच्चे कार्य कराए गए जिसमें 163.68 लाख रुपए के गबन की बात सामने आयी गबन में 1- ज्ञान सिंह खंड विकास अधिकारी 2- राहुल कुमार अधिकारी अधिकारी 3-इकबाल अहमद लेखाकार 4-अनुपम कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर का शामिल होना पाया गया है। इस सूचना पर थाना सकीट पर *मुअसं- 231/2018 धारा 409 भादंवि* अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सकीट को निर्देशित किया गया। दिनांक 26.12.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त राहुल कुमार सिंह (अति कार्य अधिकारी) व अनुपम सिंह (कंप्यूटर ऑपरेटर) को बनी ठनी स्टोर घंटाघर एटा के पास से समय करीब 10.00 बजे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सकीट से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- राहुल कुमार सिंह (अति कार्य अधिकारी)
2- अनुपम कुमार सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम
2- आरक्षी रामअवतार
3- आरक्षी अतुल चौहान
4- मुख्य आरक्षी राम अवतार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks