सवेरा योजना’, 112 यूपी पर कॉल कर बुजुर्ग कराएं

एटा

बुजुर्गों की जिंदगी में उजाला ला रही है ‘सवेरा योजना’, 112 यूपी पर कॉल कर बुजुर्ग कराएं अपना पंजीकरण, जनपद में 13599 बुजुर्ग नागरिकों ने कराया पंजीकरण प्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए संचालित की गयी सवेरा योजना के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की योजना 'सवेरा' लाखों बुजुर्गों के जीवन में उजाला भरने का कार्य कर रही है। योजना के तहत कोई भी बुजुर्ग 112-यूपी पर कॉल कर के अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद यदि किसी बुजुर्ग को सुरक्षा संबन्धी मदद की आवश्यकता होती है तो संबंधित थाने की पुलिस या 112 की पीआरवी मौके पर पहुँचकर सहायता पहुँचाने का कार्य करती है। एटा जिले में अब तक 13599 बुजुर्ग सवेरा में अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जिला व थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन किया गया है।

० इस तरह होता है पंजीकरण
112 पर सीधे कॉल करके बुजुर्ग अपना प्राथमिक पंजीकरण करवा सकते हैं। प्राथमिक पंजीकरण के बाद स्थानीय थाने या चौकी से बीट के पुलिसकर्मी बुजुर्ग के घर जाकर उनका गहन पंजीकरण करते हैं। गहन पंजीकरण में बुजुर्ग से सम्बंधित जानकारियां (जो बुजुर्ग देना चाहें ) दर्ज की जाती हैं।

० योजना का उद्देश्य
क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के साथ नियमित मेल-मिलाप हो। उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को शुरूआती स्तर पर ही हल किया जा सके, जिससे नागरिकों में सुरक्षा का भाव बना रहे।

बुजुर्ग इन मामलों में ले सकते हैं मदद
पंजीकृत अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित सहायता पहुंचाना योजना का मुख्य उद्देश्य है। बुजुर्ग किसी परिजन या आस-पास रहने वाले लोगों द्वारा प्रताड़ित किये जाने पर और अन्य किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद ले सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks