भाजपा सरकार ने कृषि विधेयक बिल पास कराकर किसानो के साथ जो छलावा किया-रिपोर्ट,फैसल सिद्दीकी

 बाराबंकी फतेहपुर
भाजपा सरकार ने कृषि विधेयक बिल पास कराकर किसानो के साथ जो छलावा किया है,
उससे आज पूरे देष का किसान बेहाल है तथा अपनी बदहाली पर आसंू बहा रहा है। अपने हक की लडाई लड रहे किसानो की भाजपा सरकार मे सुनवाई नही हो रही है। समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता किसानो के साथ है तथा कदम से कदम मिला कर चल रहा है। किसानो के साथ अन्याय कभी बर्दाष्त नही किया जायेगा।
उक्त विचार पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कुर्सी विधानसभा के विभिन्न ग्रामो मे राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेष यादव के आहावन पर चैपाल के दौरान व्यक्त किये। उन्होने मौजूद किसानो से कहा कि भाजपा सरकार ने कृषि विधेयक बिल पास करके किसानो के साथ जो अन्याय किया है, उसे समाजवादी पार्टी कभी बर्दाष्त नही करेगी तथा किसानो के साथ मिलकर उनके हक की लडाई लडेगी। किसानो के हित की बात कर वोट हासिल करने वाली भाजपा सरकार ने किसानो को ही सडक पर ला दिया है। क्रय केन्दो पर किसानो का नही व्यापारियो का धान तौला जा रहा है, महीने से किसान लाइन लगाये खडे है, किन्तु उनकी उपज की तौल नही हो पा रही है। जब तक केन्द्र सरकार किसानो के आगे नही झुकेगी तब तक समाजवादी पार्टी झुकने वाली नही वह किसानो के साथ मिलकर उनकी आवाज बुलन्द करने का कार्य करेगी। पूर्व मंत्री फरीद महफूज ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ गंधीपुर (गौरासैलक), दुन्दपुर, सैलक जलालपुर आदि गांवो मे चैपाल लगाकर किसानो की समस्याएं सुनी तथा समाजवादी पार्टी की नीतियां भी लोगो को बतायी। कार्यक्रम का कुषल संचालन सुनील सोनी ने किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डा0 लवकुष यादव, जि0पं0स0 नसीम गुडडु, उदयभान रावत, साफे जुबेरी, सुरेष यादव, अनिल वर्मा, असगर मंसूरी, मोनिस रजा, रंजीत यादव, डा0 राजेष, इन्देष रावत, मनोज रावत, दीपक रावत, मुन्नू खां प्रधान, जेम्स यादव, रामलखन यादव, मो0 हसीब, अषफाक अंसारी, षिवबहादुर सिंह, राजकुमार वर्मा, पंकज वर्मा, कुन्नू रावत, इसरत जमाल आदि मौजूद थे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks