आलू की कीमत गिरी तो हताश किसान ने 11 एकड़ फसल पर चला दिया ट्रैक्टर

आलू की कीमत गिरी तो हताश किसान ने 11 एकड़ फसल पर चला दिया ट्रैक्टर

पंजाब के कपूरथला में एक किसान ने आलू की फसल को अपने खेत में ही नष्ट कर दिया. इस किसान का कहना है कि उसे आलू की बेहद कम कीमत मिल रही थी. मजबूरन उसे अपने 11 एकड़ खेत में लगी फसल पर ट्रैक्टर चलाना पड़ा.

पंजाब के दोआब खासकर कपूरथला और जालंधर में आलू की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. इन दिनों आलू की फसल तैयार होने को है. किसानों को आलू के बिकने का इंतजार है, ताकि उनकी लागत निकल सके और आमदनी हो सके. लेकिन आलू बिकने का इंतजार कर रहे कपूरथला के किसान उदास हैं. कपूरथला के युवा किसान जसकिरत सिंह के मुताबिक आलू की कीमतें काफी गिर चुकी हैं. मंडी में किसानों को आलू का उचित दाम नहीं मिल रहा है. इससे निराश होकर जसकिरत ने अपनी 11 एकड़ आलू की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया. 

किसानों के मुताबिक आलू की फसल पर प्रति एकड़ करीब 60000 रुपये  खर्च आता है. इधर कुछ ही दिनों में ही आलू का दाम आधे पर आ गया. इससे उसे प्रति एकड़ 25000 रुपये के करीब लागत से भी नुकसान हो रहा है. जसकिरत ने कहा कि अगर वो खेतों से आलू को निकालकर मंडी ले जाने का फैसला करता है तो उसे मजदूरी और ट्रांसपोर्ट का खर्च और लगेगा, जिससे उसका नुकसान और बढ़ेगा. इसलिए उसने आलू को खेतों में ही नष्ट करना सही समझा. 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks