CM अमरिंदर सिंह की किसानों से अपील- न काटें मोबाइल टावरों की बिजली, संयम बरते

पंजाब भर में विभिन्न मोबाइल टावरों की बिजली सप्लाई काटने की रिपोर्टों के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आंदोलनरत किसानों को ऐसी कार्रवाई से लोगों के लिए असुविधा पैदा न करने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने किसानों को अपना संघर्ष उसी संयम से जारी रखने की भी अपील की है, जैसे वह पिछले कई महीनों से अनुशासन में रहकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं.
कोरोना महामारी के समय दूरसंचार सेवाएं लोगों के लिए और महत्वपूर्ण हो जाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को वैसी ही जिम्मेदारी की भावना दिखाने की अपील की है, जैसी भावना पिछले एक महीने से दिल्ली की सरहद पर चल रहे संघर्ष के दौरान दिखाई जा रही है.