हत्या के मामले में वांछित चल रहा आरोपी पति अमित गुप्ता गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस द्वारा कस्बा जैथरा में अतिरिक्त दहेज की माॅग को लेकर हुई युवती की हत्या के मामले में वांछित चल रहा आरोपी पति अमित गुप्ता गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा कस्बा जैथरा में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर युवती की हत्या करने की घटना में फरार चल रहे एक आरोपी युवक पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटनाः-* दिनाँक 25-12-2020 को वादी श्री ब्रजमोहन गुप्ता पुत्र नि0 नगला कंचन थाना औंछा मैनपुरी द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री खुशबू गुप्ता की शादी अमित गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी कस्बा जैथरा एटा के साथ 02/12/2020 को की थी जिसको दिनाँक 22/12/2020 की शाम 06:00 बजे उसके पति व अन्य ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मु0अ0स0 574/2020 धारा 498ए, 302, 354, 504, 34 भादंवि व 3/4 DP act* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा को निर्देशित किया गया।जिसपर थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 25.12.2020 को मुकदमा उपरोक्त के आरोपी पति अमित गुप्ता को बस स्टैंड जैथरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. अमित गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता नि0 कस्बा जैथरा थाना जैथरा एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-

  1. उप निरीक्षक चरन सिंह
  2. हे0का0 गजेंद्र सिंह
    3- का0 कृष्णगोपाल
    4- देवेन्द्र सिंह चालक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks