कोहरे का कहर: NH-57 पर आपस में भिड़ीं 7 गाड़ियां, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

कोहरे का कहर: NH-57 पर आपस में भिड़ीं 7 गाड़ियां, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
मधुबनी में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग जख्मी हो गए. हादसा फुलपरास थाना इलाके में एनएच-57 पर हुआ. बताया जा रहा है कि कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम थी. फुलपरास स्थित लोहिया चौक के पास सुपौल से दरभंगा जा रही बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदते हुए पास में स्थित दुकान में घुस गया. इसी बीच सड़क पर पीछे से आ रही आधा दर्जन से ज्‍यादा गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं. मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग राजा मिश्र और जोगी यादव फुलपरास प्रखंड के निवासी थे.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फिलहाल फुलपरास अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, सड़क दुर्घटना के बाद लोहिया चौक के पास एनएच -57 पर जाम की स्थिति है. पुलिस और प्रशासन की टीम हालात को सामान्य बनाने की कोशिश में जुटी है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks