नेपाल में सियासी उठापटक जारी, ओली को हटा प्रचंड को चुना गया संसदीय दल का नेता

नेपाल में सियासी उठापटक जारी, ओली को हटा प्रचंड को चुना गया संसदीय दल का नेता नेपाल का सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबरों के अनुसार नेपाल की सत्तारुढ़ पार्टी यानी कम्युनिस्ट पार्टी (प्रचंड समूह) ने केपी ओली को संसदीय दल के नेता पद से हटाकर पुष्प कमल दहल 'प्रचंड ' को नया संसदीय दल का नेता चुन लिया है. नेपाल की राजनीति में ये एक बहुत बड़ा घटनाक्रम है. इस घटना के बाद सत्तारुढ़ पार्टी में प्रचंड का कद सबसे ऊपर हो गया है.

केपी ओली जो फिलहाल तक नेपाल के प्रधानमंत्री थे उन्होंने पिछले दिनों देश की संसद को भंग करने की सिफारिश नेपाल के राष्ट्रपति से की थी. जिसके बाद राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी. इसके बाद से ही नेपाल में राजनीतिक संकट आया हुआ है. अब आगे नेपाल में अप्रैल-मई में फिर से चुनाव होने का संभावनाएं जताई जा रही हैं. हालांकि प्रचंड की कोशिश है कि पिछली संसद को ही दोबारा से बहाल किया जाए. केपी शर्मा ओली के इस फैसले का विरोध न केवल पार्टी के अंदर हो रहा है बल्कि पूरे देश में हो रहा है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks