तमकुहीराज / दुदही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बड़हरा वृत में तैनात प्रधानाध्यापिका को उनके साहित्यिक काव्य व कहानी लेखन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उत्तर प्रदेश की मेरठ की प्राची डिजिटल साहित्यिक संस्थान ने अनुभूति सम्मान 2020 से सम्मानित किया है।प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थान द्वारा सम्मान दिए जाने से शिक्षक वर्ग में काफी खुशी है।

सनद हो कि डिजीटल प्लेटफार्म पर उक्त संस्थान द्वारा साहित्य क्षेत्र में काव्य व कहानी लेखन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लेखक की काव्य व कहानियों का प्रकाशन अनुभूति नामक साहित्यिक पुस्तक में प्रकाशक मंडल द्वारा प्रकाशित कराया जाता हैं।जो ऑनलाइन भी काव्य व कहानी को पढ़ा जाता है।इस साल परिषदीय शिक्षिका व दुदही निवासी रूबी गुप्ता की काव्य व कहानियों को साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ मानते हुये उन्हें अनुभूति सम्मान 2020 दिया गया है।जिससे शिक्षक कृष्ण मुरारी पांडेय,राजकिशोर यादव, वीरेंद्र कुशवाहा,तरन्नुम आरा, संजय गुप्ता आदि ने खुशी व्यक्त की है।
तमकुहीराज