सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती

सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती

विकासखण्ड स्तर पर 25 दिसम्बर को कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का होगा आयोजन

एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने सूचित किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जाना है। सरकार कृषकों की आय बढाने व उनके सत्त कल्याण के लिये के लिये संकल्पित है। इस संकल्प की पूर्ति के लिए प्रदेश के समस्त विकास खण्डों में 25 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.30 बजे से कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी आयोजन का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रमों में कोविड-19 से बचाव हेतु निर्देशों का कडाई से अनुपालन होगा, जिसमें सोशल डिस्टेसिंग से बैठने, मास्क पहनने की अनिवार्यता, हाथ धोने की व्यवस्था सम्मिलित है।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर आयोजित किये जायेगें, इसमें कृषि, सहकारिता, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध विकास, विकास आदि विभागों से संबंधित अधिकारी भी प्रतिभाग करेगें, कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड में 500 किसानों को प्रतिभाग कराया जायेगा, इसके साथ ही उद्यान एवं पशुपालन से भी 50-50 कृषक प्रतिभाग करेगें। इसी प्रकार कृषि विज्ञान केन्द्र, अवागढ में भी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। गोष्ठी का कार्यक्रम पूर्वान्ह 10.30 से 11.45 तक सम्पन्न होगा, जिसमें प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा माध्यान्ह 12 बजे से कृषकों को आॅनलाइन सम्बोधित भी किया जायेगा, मा0 प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के सजीव प्रसारण को देखने हेतु गोष्ठी में एक एल0ई0डी0, प्रोजेक्टर की व्यवस्था की जायेगी। कृषक से संवाद के उपरान्त कृषि उत्पादन तकनीकी एवं प्रदेश में कृषकों के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की चर्चा भी संबंधित विभागों द्वारा की जायेगी।

डीएम ने कहा कि कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की साधन सहकारी समितियों उपभोक्ता सहकारी समितियों, जिला सहकारी बैंक आदि संस्थाआंे द्वारा भी इसी तरह से आयोजित किया जायेगा। विकास खण्ड स्तर पर पशुपालन विभाग के तैनात कार्मिक भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगें तथा पशुपालन,डेयरी,मत्स्य,उद्यान से जुडे कृषकों को भी विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी में लायेगें। जनपद में स्थापित दुग्ध कलेक्शन सेण्टर पर भी इसी तरह से कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। कृषि सूचना तंत्र के सृदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित विकास खण्ड स्तरीय किसान मेलों के कार्यक्रम में आंशिक संशोधित करते हुये अब सभी विकास खण्ड स्तरीय किसान मेला आयोजित होगें।

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड शीतलपुर हेतु जिला पंचायत परिसर, विकास खण्ड निधौलीकलां हेतु विकास खण्ड परिसर, विकास खण्ड मारहरा हेतु विकास खण्ड परिसर, विकास खण्ड सकीट हेतु विकास खण्ड परिसर, विकास खण्ड जलेसर हेतु तहसील सभागार, विकास खण्ड अवागढ हेतु विकास खण्ड परिसर, विकास खण्ड जैथरा हेतु कृषि उत्पादन मण्डी, जैथरा, विकास खण्ड अलीगंज हेतु तहसील सभागार में प्रात 10.30 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके सफलता हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks