विद्यापीठ में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेई-जी के जयन्ती पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

वाराणसी ।। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व०अटल बिहारी वाजपेई के जयन्ती पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों के लिए छात्र कल्याण संकाय की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधावार प्रतियोगिता के संयोजक बनाये गये । प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 दिसम्बर को कार्यक्रम के संरक्षक कुलपति प्रो.टीएन सिंह एवं छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ वंशीधर पांडेय ने किया। पहले दिन डॉ संदीप गिरी,डॉ आयुष कुमार, डॉ धनंजय विश्वकर्मा के संयोजन में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 60….छात्रों ने सहभाग किया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आकांक्षा मौर्य बीए तृतीय वर्ष,दूसरे स्थान पर सादाब खां एम कॉम तृतीय सेमेस्टर,श्रेयांस गुप्ता बीए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पर ज्योति श्रीवास्तव एमकॉम तृतीय सेमेस्टर रही।
इसी तरह 22 दिसम्बर को डॉ सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डा, आरती विश्वकर्मा के संयोजन में ऑनलाइन और ऑफलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध का विषय रहा व्यक्ति के जीवन में धर्म व राष्ट की भूमिका,नया युग नई चुनौतियोंः रोजगार की नई संभावनाएं मिशन शक्ति की सफलता के विभिन्न आयाम। 22 दिसम्बर को ही डॉ राहुल गुप्ता ,डॉ उर्जस्विता सिंह, डॉ दुर्गेश कुमार उपाध्याय के संयोजन में ऑनलाइन काव्यपाठ का आयोजन किया गया। इसमें पूरे उत्साह से 75…विद्यार्थियोंं ने भाग लिया और स्वरचित कविता सुनाई। काव्यपाठ में निर्णायक और बतौर मुख्य अतिथि ललित कला विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मंजुला चतुर्वेदी शामिल हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनोज दुबे,दूसरे स्थान पर सीबा श्रीवास्तव,तीसरे स्थान पर अंकिता कुशवाहा और चौथे स्थान पर पूनम सिंह रही।
प्रतियोगिताओं के तीसरे और अन्तिम दिन बुधवार को डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा के संयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई। चित्रकला प्रतियोगिता अटल जी के विराट व्यक्तित्व और कर्तृत्व पर आधारित रहा। इसमें 50…विद्यार्थियोंं ने भाग लिया। युवा चित्रकारों ने अटल जी की कविता ,व्यक्तित्व,देशभक्ति तथा उनके सोच को चित्रों में बांध रंग और ब्रश से अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में डा.शत्रुध्न प्रसाद,डॉ स्नेहलता कुशवाहा की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में चित्रों का मूल्यांकन गुरूवार 24 दिसम्बर को होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पूर्व अटल जी के ओजस्वी भाषण का प्रसारण भी किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर समन्वयक डा. राकेश कुमार तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में सह .समन्वयक डॉ सुमन कुमार ओझा व डाॅ राहुल गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks