कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी बनाए रखना होगा दो गज दूरी एवं पहनना होगा मास्क,सीएमओ

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी बनाए रखना होगा दो गज दूरी एवं पहनना होगा मास्क  ———————————————— सीएमओ
एटा  ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविन्द कुमार गर्ग ने स्वराज्य टाइम्स को बताया कि वैक्सीन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। और आम लोगों में वैक्सीन लगाने की तैयारियां जोरों पर है। लेकिन यदि आप यह सोचते हैं कि वैक्सीन लगने के बाद मास्क लगाने से आजादी मिल जाएगी तो ऐसा नहीं है। वैक्सीन लगने के बाद भी लोगों को मास्क लगाना जरूरी होगा , क्योंकि कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी उसके अच्छे बुरे साइड इफेक्ट सामने आने में लंबा वक्त लगेगा। ऐसे में वैक्सीन आने के बाद भी सबको विशेष एहतियात बरतनी होगी। साथ ही दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाना भी जरूरी रहेगा।
     इस सन्दर्भ में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राम सिंह ने स्वराज्य टाइम्स को जानकारी देते हुये बताया कि कोविड-19 वैक्सीन संक्रमण से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के साथ हमारी सुरक्षा भी करेगा। लेकिन इसके बावजूद कुछ सवालों के जवाब अभी मौजूद नहीं है।वैक्सीन हमारे शरीर में एंटीबॉडी विकसित करेगी व विषाणु जनित स्ट्रेन को पहचानना सिखाएगा। लेकिन वायरस को पूरी तरह से समाप्त नहीं करेगा।वैक्सीन किस हद तक हमारे शरीर को इम्यूनिटी देगी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। डीआईओ ने स्वराज्य टाइम्स को आगे बताया राज्य स्तर से अब तक प्राप्त दिशा निर्देशों के ही क्रम में इस समय बचाव का सबसे कारगर तरीका है मास्क पहनना व दो गज दूरी का पालन करना। जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभी अपने शुरुआती चरण में है। हमारे सामने जनसंख्या और अन्य तार्किक चुनौतियां हैं जिसके चलते सभी को वैक्सीन लगने में काफी समय लगेगा। इसके बाद ही हम सब वायरस से सुरक्षित हो पाएंगे। यह पता लगाना सभी के लिए बेहद मुश्किल है कि किस व्यक्ति को वैक्सीन लगी है और किसे नहीं।इसलिए वैक्सीन के बाद भी सभी का मास्क पहनना व शारीरिक दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है ताकि वैक्सीन के बाद कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि हमें अभी यह नहीं पता कि वैक्सीन हमें कितने समय तक वायरस से बचा सकती है। ऐसे में जब तक सकारात्मक नतीजे आना शुरू नहीं हो जाए, मास्क पहनना जरूरी होगा। लोगों के वैक्सीन लगने के बाद भी संक्रमण की आशंका बनी हुई है। ऐसे में दो गज दूरी व  मास्क पहनने की आदत को अपनी जीवनशैली का एक हिस्सा बनाए रखें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks