जेल से रिहा हुईं आजम खान की विधायक पत्नी तजीन फातिमा

*Breaking News :* *————–* *जेल से रिहा हुईं आजम खान की विधायक पत्नी तजीन फातिमा* रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खां की पत्नी विधायक डॉ. तजीन फातिमा आज सोमवार शाम को जिला कारागार से रिहा हो गईं हैं। वह अपने पति आज़म खां व छोटे बेटे अब्दुल्ला आज़म के साथ जेल में 298 दिन रहीं। बुजुर्ग विधायक जेल के महिला बैरक में थीं। अभी उनके पति आजम खां व बेटे अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में ही हैं। जेल प्रशासन ने काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन्हें साेमवार शाम 7.25 बजे जेल से रिहा किया है। 70 वर्षीय महिला विधायक की रिहाई पर उनकी बहन तनवीर फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम व बहू सिदरा के साथ दोनों पोती भी आई थी। हालांकि, इस दौरान परिवारजनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। डॉ. तजीन की रिहाई पर गाजियाबाद के एमएलसी आशू मलिक भी जिला कारागार पहुंचे। जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने बताया कि कोर्ट से जमानत का आदेश मिलने के उपरांत प्रक्रिया पूरी डॉ. तजीन को रिहा कर दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks