छत के अल्वेस्टर हटा कर किराना की दुकान से नगदी व सामान चोरी-रिपोर्ट-मु.रफीक अली

कुशीनगर तमकुहीराज/ तुर्कपट्टी थाना छेत्र के उजारनाथ चौराहे पर चोरों ने रविवार की रात दुकान में ऊपर के हिस्से से अल्वेस्टर हटा कर नगदी समेत लगभग दस हजार रुपये का किराने का सामान चुरा ले गए।


गांव खुदरा अहिरौली पोस्ट पगरा प्रसाद गिरी निवासी जितेंद्र सिंह की किराना की दुकान उजारनाथ चौराहे पर है। जितेंद्र सिंह रविवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने छत के ऊपर अल्बेस्टर हटा कर दुकान में घुस कर चोर ने दुकान के काउंटर से आठ हजार नगद एव दो हजार का सामान चुरा ले गए। जितेंद्र सिंह के कहने के मुताबिक सोमवार की सुबह सात बजे जब वह दुकान खोले तो अंदर रखा सामान बिखरा मिला। दुकान के छत की अल्बेस्टर हटी हुई थी। चोर दुकान में रखी नगदी समेत लगभग दस हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जितेन्द्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
तमकुहीराज

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks