कानपुर नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा
पर्चियां उड़ाई गईं, पार्षद ने खुद पहन ली जूते की माला

#Kanpur….
कानपुर नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा
पर्चियां उड़ाई गईं, पार्षद ने खुद पहन ली जूते की माला
कानपुर नगर निगम सदन की बैठक शुरू होते ही सोमवार को हंगामा हो गया। एक तरफ भाजपा पार्षदों ने चकेरी में दो दिन पहले चट्टों के खिलाफ अभियान के दौरान महापौर समेत नगर निगम की टीम पर पथराव के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने की मांग उठाई तो विपक्षी पार्षद भी समर्थन में आ गए।
दूसरी तरफ विकास के नाम पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पार्षदों ने काले रंग की पर्चियां उड़ाईं तो सपा के पार्षद दल के नेता हाजी सुहैल ने जूते की माला खुद पहन ली। लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी का नारा भी लगा।
तमाम पार्षद वेल में ही धरने पर बैठ गए। एक अधिशाषी अभियंता को तत्काल जोन से हटाने की मांग उठी। महापौर प्रमिला पाण्डेय ने नगर अक्षय त्रिपाठी से तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks