रामनरेश सिंह चौहान को पगड़ी बांधकर सम्मानित

विंध्यवासिनी मां के आंचल में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान को पगड़ी बांधकर सम्मानित करते हुए अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री सुखबीर शर्मा व हाथरस के जिला अध्यक्ष शंभू नाथ पुरोहित इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सौरभ कुमार ने अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान को उनकी सक्रियता को देखते हुए मेरठ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया और निर्देशित किया कि वह मेरठ मंडल के सभी जनपदों में दौरा करके जिला इकाइयों का व मंडल इकाई का गठन करेंगे।
अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान को मेरठ मंडल का प्रभारी बनाए जाने पर एटा के जिला अध्यक्ष सरवर हुसैन, कासगंज के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर, रितेश कुमार द्विवेदी, मनोज पाराशर, अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष सुखबीर शर्मा, हाथरस के जिला अध्यक्ष शंभू नाथ पुरोहित, फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष डी के प्रेमी, सहित तमाम जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष व प्रदेश के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks