*क़स्बा सिढ़पुरा में मिला संदिग्ध कोरोना मरीज सैम्पलिंग के लिए पूरे परिवार को भेजा जिला चिकित्सालय*
(कासगंज)-क़स्बा सिढ़पुरा में पटियाली रोड पर किराये के मकान में मिला संदिग्ध कोरोना मरीज महिला का स्वास्थय खराब होने पर प्रभारी चिकत्साधिकारी को सूचना दी।सूचना पर अस्पताल की टीम ने महिला और उसके परिवार को सैम्पलिंग के लिए जिला चिकत्सालय भेजा।महिला का पति महाराष्ट्र के जलगांव से 20 अप्रैल को पैदल क़स्बा सिढ़पुरा में आया था।महिला के पति ने बताया महिला को टी बी है और उसका इलाज चल रहा था 2 दिन से साँस लेने में तकलीफ बुखार आदि लक्षण दिखे तब लोगों को सूचना दी सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और प्रभारी चिकित्साधिकारी सिढ़पुरा को सूचना दी।महाराष्ट्र से आया व्यक्ति मूलरूप से थाना जैथरा के मोहकमपुर बनिया डेहरा का रहने वाला है उक्त व्यक्ति के दो पत्नियां है जिसमे एक पत्नी जिसका स्वास्थय खराब होने पर 4 बच्चों सहित जिला चिकित्सालय भेजा गया है जहां से सैम्पल लेकर जाँच के लिए भेजे जायेंगे।डॉ की टीम दूसरी पत्नी की तलाश में जूट गई है जल्द ही उसे भी खोजकर जाँच के लिए भेजा जायेगा।