अपने परिवार से बिछड़े हुये मानसिक रुप से विक्षिप्त युवक को उसके परिजनों से मिलाया-रिपोर्ट,फैसल सिद्दीकी

जनपद बराबंकी

थाना फतेहपुर पुलिस व पीआरवी 1704 ने जनपद अम्बेडकर नगर से अपने परिवार से बिछड़े हुये मानसिक रुप से विक्षिप्त युवक को उसके परिजनों से मिलाया

पी0आर0वी0 संख्या 1704 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवखारिया थाना फतेहपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। इस सूचना पर तत्काल पीआरवी 1704 के कमाण्डर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर संदिग्ध व्यक्ति को थाना फतेहपुर पर ले आए। प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर श्री संजय मौर्य द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह व्यक्ति मानसिक रुप से विक्षिप्त है व कई दिनों से भूखा है। प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर द्वारा उक्त व्यक्ति को खाना खिलाया गया । उस व्यक्ति ने पूछने पर अपना नाम रामचरण पुत्र बजरंग निवासी ग्राम जगतपुर बिल्टयी थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकर नगर बताया। जानकारी प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर द्वारा थाना प्रभारी मालीपुर से तत्काल सम्पर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि रामचरण उपरोक्त की गुमशुदगी थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकर नगर में दर्ज है। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा रामचरण उपरोक्त के घर जारिये दूरभाष सूचना दी गयी, तो परिवारीजन थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी आये और खोये हुये परिवार को पाकर बहुत प्रसन्न हुये।
रामचरण उपरोक्त के परिजनों एवं आम जनमानस द्वारा प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर व पी0आर0वी0 कर्मचारीगण के इस कार्य की सराहना करते हुए भूँरि-भूँरि प्रशंसा की गई।

*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर श्री संजय मौर्य जनपद बाराबंकी।
2. हे0का0 श्री रंग मौर्य पी0आर0वी0 1704
3. म0का0 सरोज साहू पी0आर0वी0 1704
4. हो0गा0 चालक मो0 क्यूम पी0आर0वी0 1704

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks