किसान आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किसानों को अपने अपने स्तर पर संघर्ष करने का आह्वान किया
CDO, DDO वीडियो ने किसान नेताओं के साथ आसपुर नाले का निरीक्षण किया
भूमि विकास बैंक गलत तरीके से लोन कर किसानों की जमीन को करना चाहती है नीलम अब किसान आंदोलन होगा

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 20 दिसंबर 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आसपुर में किसानों की बैठक हुई उक्त बैठक में सर्वप्रथम दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर अब तक शहीद हुए किसान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई उपस्थित किसान साथियों को संबोधित करते हुए कि उक्त आंदोलन में अपनी अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने का काम करें और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की एवं उपस्थित किसानों को अवगत कराया गया कि भूमि विकास बैंक ने अपने दलालों के माध्यम से भोले भाले किसानों को कर्जदार वना दिया है अव एक षणयंत्र के तहत वही दुष्ट कर्मचारी किसानों की जमीन को नीलाम करना चाहते हैं जिसे किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा और अतिशीघ्र भूमि विकास बैंक के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा तथा एटा मैं कई दिनों तक चले धरने में दिए गए आश्वासन के अनुसार CdO. Ddo. Bdo. आसपुर गांव में लम्बे समय से पानी निकास नाले की चली आ रही समस्या को देखते हुए किसान नेताओं के साथ गांव में पहुंच कर अतिशीघ्र नाला निर्माण का आस्वासन दिया जिससे ग्रामीणों मैं खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अबसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, बबलू नागर जिलाध्यक्ष, राजू सोलंकी, होरीलाल, मोहन बाबा, नरेश, याकूब खां, शाजिद अली, छोटू, राहुल, सोनू, आशा देवी, गुडडी देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।